ललित शास्त्री
भारत में एक अरब से अधिक नागरिक सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। सनातन धर्मावलम्बी विश्व की जनसंख्या का लगभग 17 प्रतिशत हैं। सनातन धर्म, अर्थात हिंदू धर्म, का पालन करने वाले, यदि पूरी समग्रता से देखा जाये, हिंदू संस्कृति और सभ्यता का प्रतिनिधित्व करते हैं. यदि एक शब्द में इसकी व्याख्या करनी हो तो यही हिंदुत्व है।
सनातन धर्म के अनुसार “सत्य एक है”। सनातन धर्म का अकाट्य नियम है – “एकं सत विप्र बहुधा वदंती” – अर्थात सत्य एक है, परन्तु बुद्धिमान इसे अलग-अलग दृष्टि से देखते व समझते हैं, ऋग्वेद 1:164:46।
सनातन धर्म में कोई हठधर्मिता नहीं है। सनातन धर्म – वेदों, उपनिषदों, पुराणों, रामायण, महाभारत और भगवद गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से जीवन को उचित एवं सही तरीके से जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।
सनातन धर्म व्यक्तियों एवं समाज को उनकी आस्था के आधार पर विभाजित नहीं करता। सनातन धर्म को मानने वाले “हम और वे” जैसी भावना नहीं रखते और किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं करते। सनातन धर्म जीवन शैली है या दूसरे शब्दों में कहें तो सनातन धर्म हमें जीने का सही मार्ग दिखाता है – वह मार्ग जो कि सनातन या हिन्दू दर्शन तथा ज्ञान, जो कि हजारों वर्षों में विकसित हुआ है, उस पर केंद्रित है।
सनातन धर्म तर्क, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भिन्न-भिन्न विचारों की स्वीकृति का प्रतीक है। जो भी सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं वे सभी पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखते हैं। इस प्रकृति के मूल को परिलक्षित करता है संस्कृत में परिभाषित यह सिद्धांत – ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ ।
जब हम सनातन ज्ञान मार्ग पर चलते हैं तो प्रश्न उठते हैं – मैं कौन हूं और क्यों हूं, मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है – जीवित और निर्जीव – सभी के – प्राणियों के, वस्तुओं के – परिप्रेक्ष में , जो पहले था, जो अभी है और भविष्य में रहेगा; सनातन धर्म का जो अथाह ज्ञानसागर है, वह इन प्रश्नों के उत्तर तो देता ही है साथ ही साथ हम मे चेतना भी जगाता है – वह चेतना जो पहले इंद्रियों तक ही सीमित रहती है परन्तु आगे चल कर यदि हम धर्म मार्ग पर चलने में सफल होते हैं तो अनंत चेतना जागृत होती है तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है और यही सर्वोच्च सत्य है। संक्षेप में, सनातन धर्म मानव मात्र में परस्पर सम्बन्ध तो स्थापित करने में मदद करता ही है, वह अनंत चेतना और आदर्श जीवन तथा लक्ष्य प्राप्ति में भी मदद करता है।
ऋग्वेद में पुरुष सूक्त के इस मंत्र के माध्यम से यह बहुत अच्छी तरह से समझाया गया है, – मन्त्र है –
वेदाहं एतं पुरुष: महंतम आदित्यवर्ष: तमस: परस्तत /
तम एव विदित्वाति मृत्युं एति नन्यां पंथा विद्याते ‘यानय // 3.8 //
मैं उस महान पुरुष को जानता हूं, जो सूर्य की तरह और अंधकार से परे चमकता है। केवल उसे जानने से ही कोई मृत्यु के उस पार जाता है; वहाँ जाने का कोई और मार्ग नहीं है ।
भारत में एक अरब से अधिक नागरिक सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। सनातन धर्मावलम्बी विश्व की जनसंख्या का लगभग 17 प्रतिशत हैं। सनातन धर्म, अर्थात हिंदू धर्म, का पालन करने वाले, यदि पूरी समग्रता से देखा जाये, हिंदू संस्कृति और सभ्यता का प्रतिनिधित्व करते हैं. यदि एक शब्द में इसकी व्याख्या करनी हो तो यही हिंदुत्व है।
कई सदियों से, भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदुओं की अनेक पीढ़ियां लगातार बर्बर आक्रमणों, लूट और विनाश के दौर से गुज़री हैं। उन्होंने अपने मंदिरों और शिक्षा के केंद्रों का विदेशी आक्रमण कारियों द्वारा विनाश, नागरिकों का वध तथा तलवार की नोक पर धर्मांतरण होते देखा है। लगभग 1000 साल पहले जो शुरू हुआ उसकी परिणति हुई 1947 में जब भारत के विभाजन के साथ धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना … यह सब रातोंरात नहीं हुआ। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान बना सैकड़ों हजारों व्यक्तियों के नरसंहार और असंख्य लोगों के विस्थापन के साथ।
अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने और कई युद्ध हारने के बाद, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकी हमले शुरू किये। इस कड़ी में उन्होंने आतंकियों को अपने क्षेत्र में तैयार और प्रशिक्षित कर भारत में लगातार आतंकी हमले जारी रखे। 1990 में जेहादी आतंकवादियों ने कश्मीरी हिंदुओं को उनके घरों से खदेड़ने के लिए आतंक और तबाही मचाई। अंततः नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को समाप्त किया गया और इस प्रकार अब वहां स्थिति नियंत्रण में हैं।
जहाँ तक व्यापक परिदृश्य का प्रश्न है, भारत में अस्थिरता पैदा करने वाली शक्तियां सर उठा रही हैं। वे न केवल धार्मिक आधार पर देश को एक बार फिर विभाजित करना चाहती हैं, बल्कि मार्क्सवादियों, शहरी नक्सलियों और पश्चिम में जो उनके अनेक विकृत तथाकथित विद्वान-समर्थक हैं, उनकी मदद से भारत पर लगातार हमला किया जा रहा है।
आज जब हम इतिहास के ऐसे मोड़ पर हैं , जब तालिबान अत्याचार कर रहा है और अफगानिस्तान के लोगों के मानवाधिकारों को कुचल रहा है, जब आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना जिहादी इस्लाम तथा आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी समूहों से करते हैं। एक मुट्ठी भर लोगों का समूह, जिसमे अनेक भारतीय मूल के भी हैं, जो स्वयं को विद्वान घोषित करते हैं, उन्होंने भी हिंदू धर्म के प्रति घृणा फैलाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसे डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व (डीजीएच) सम्मेलन कहा गया। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ अमेरिका के अनेक विश्वविद्यालय हैं। सोचने की बात है, यदि हिन्दू धर्म को मानने वाले इन विश्वविद्यालयों का बहिष्कार कर दें तो उनकी साख का क्या होगा।

